19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कांग्रेस ने राजस्थान के मान-सम्मान को गिराने का काम किया: बालक नाथ
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / कांग्रेस ने राजस्थान के मान-सम्मान को गिराने का काम किया: बालक नाथ

कांग्रेस ने राजस्थान के मान-सम्मान को गिराने का काम किया: बालक नाथ

जनआक्रोश रथ यात्राओं के बाद अब भाजपा ने सभाओं के जरिए कांग्रेस पर सियासी हमले शुरू कर दिए हैं। श्रीमाधोपुर व धोद विधानसभा क्षेत्र में रविवार को जनआक्रोश सभाएं हुई। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र की अजीतगढ़ में हुई सभा में अलवर सांसद बालकनाथ ने कांग्रेस सरकार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस शासन में राजस्थान के मान और सम्मान को गिराने का काम किया है। गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Avinash Bakolia

•

Updated: 18 Dec 2022, 6:16 PM IST

अजीतगढ़. (सीकर). जनआक्रोश रथ यात्राओं के बाद अब भाजपा ने सभाओं के जरिए कांग्रेस पर सियासी हमले शुरू कर दिए हैं। श्रीमाधोपुर व धोद विधानसभा क्षेत्र में रविवार को जनआक्रोश सभाएं हुई। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र की अजीतगढ़ में हुई सभा में अलवर सांसद बालकनाथ ने कांग्रेस सरकार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस शासन में राजस्थान के मान और सम्मान को गिराने का काम किया है। गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस सरकार के चार साल के शासन से किसान, मजदूर, युवा, महिला सहित सभी वर्ग परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजाक बन गई और हर जगह जंगलराज जैसे हालात है। एक तरफ रोजाना अपराध की घटनाएं हो रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार और पूरा पुलिस विभाग राहुल गांधी की चाकरी में लगा हुआ है। सासंद ने कहा कि आगामी चुनाव में राजस्थान की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी। धोद विधानसभा क्षेत्र की सभा में भी सीकर सांसद सहित अन्य वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़