31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बीसलपुर डेम के दो गेट बंद, घटने लगी पानी की आवक
Play video

बीसलपुर डेम के दो गेट बंद, घटने लगी पानी की आवक

डेम के चार में से दो गेट बीती शाम किए बंदत्रिवेणी में अब भी जारी है 2.50 मीटर उंचाई पानी का बहाव खुले दो गेट की भी घटाई उंचाई, आधा— आधा मीटर खोले गेट
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 1 Sep 2019, 7:27 AM IST

जयपुर। बारिश का दौर धीमा पड़ने व सहायक नदियों में पानी का बहाव कम होने पर अब बीसलपुर डेम में भी पानी की आवक घटने लगी है। हालांकि अब भी डेम के दो गेट खुले हैं और दोनों गेट से करीब 6 हजार क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा जा रहा है। बीती शाम डेम के खुले चार में से दो गेट बंद कर दिए गए हैं।
बीसलपुर बांध परियोजना अधिकारियों के अनुसार डेम में अब पानी की आवक कुछ धीमी हुई है जिसके कारण बीती शाम डेम के खुले चार में से दो गेट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि अब भी त्रिवेणी में पानी का बहाव 2.50 मीटर उंचाई पर है जिसके चलते बांध में धीमी रफ्तार से पानी की आवक हो रही है। दूसरी तरफ जलदाय विभाग आज से डेम से जयपुर में जलापूर्ति के लिए पानी की अतिरिक्त मात्रा लेना शुरू कर रहा है। ऐसे में डेम के जलस्तर में तीन से पांच सेंटीमीटर कमी आएगी। इसके साथ ही डेम से हो रही पानी की निकासी अगले एक दो दिन में और कम होने की उम्मीद है। डेम में पानी की आवक में सहायक नदियों खारी,डाई और बनास में भी पानी का बहाव कम है हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 4 सितंबर तक चित्तौड़,प्रतापगढ़, राजसमंद,अजमेर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके कारण डेम में फिर से पानी की आवक बढ़ सकती है। आज सुबह डेम के नौ व दस नंबर गेट को आधा— आधा मीटर उंचाई तक खोलकर 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।