12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
WATCH: CAA और NRC को राजस्थान में लागू नहीं होने देंगे- CM गहलोत, देखें भाषण का पूरा वीडियो
Play video

WATCH: CAA और NRC को राजस्थान में लागू नहीं होने देंगे- CM गहलोत, देखें भाषण का पूरा वीडियो

WATCH: CAA और NRC को राजस्थान में लागू नहीं होने देंगे- CM गहलोत, देखें भाषण का पूरा वीडियो  

Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Dec 22, 2019

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने रविवार को एलान कर दिया है कि वे राजस्थान में CAA और NRC को लागू नहीं होने देंगे। सीएए ( Citizenship Amendment Act 2019 ) के खिलाफ शांतिमार्च निकालने के बाद गांधी सर्किल पर हुई सभा में गहलोत ने कहा कि नागरिकता के नाम पर नोटबंदी की तरह आप लोगों को लाइन में खड़ा कर जलील करना चाहते हो। आपका राष्ट्रवाद खोखला है। असली राष्ट्रवादी यहां की जनता है जो शांतिमार्च में आई है। उन्होंने कहा कि तानाशाही से देश नहीं चल सकता। देश प्यार-मोहब्बत से चलता है। पूरे देश में आग ( CAA Protest ) लगी है। 15 लोग तो यूपी में मारे गए। जहां भाजपा की सरकार है वहीं गोलियां चल रही है। भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।

’19 में से 16 लाख हिन्दू एनआरसी से बाहर हो गए’ ( Citizenship Amendment Act Protests In Jaipur )

गहलोत ने सवाल उठाया कि असम में एनआरसी में क्या हुआ। 19 में से 16 लाख हिन्दू एनआरसी से बाहर हो गए। सुप्रीम कोर्ट को मॉनिटरिंग करनी पड़ी। गहलोत ने कहा कि एनआरसी केवल मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। अगर पूरे हिन्दुस्तान में एनआरसी लागू हुई तो पूरे देश में लोग लाइनों में लगेंगे, जिनका इनको एहसास नहीं है।