2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
चंद्रकांत पाटील बने महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
Play video

चंद्रकांत पाटील बने महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

अगले कुछ महीनों में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही मलबार हिल के विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भाजपा की कमान सौंपी गई है। पाटील राज्य में फडणवीस सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री हैं, जबकि लोढ़ा भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और कर्मठ विधायक हैं। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रावसाहेब दानवे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ मुंबई भाजपा के पूर्व प्रमुख आशीष शेलार भी फडणवीस सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। पार्टी के प्रदेश और मुंबई अध्यक्ष का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका था। दानवे और शेलार के स्थान पर नए अध्यक्ष की तलाश जारी थी। पाटील इसी वर्ष जून में 60 वर्ष के हो चुके हैं। कोल्हापुर में जन्मे पाटील कॉलेज के दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। छात्र संगठन और आरएसएस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने भाजपा के लिए काम किया। वर्ष 2008 में पुणे की ग्रेजुएट कांस्टीट्यूएंसी से विधान परिषद के लिए चुने गए। वरिष्ठ मंत्री रहे एकनाथ खडसे के इस्तीफे के बाद पाटील को फडणवीस सरकार में दूसरे नंबर का मंत्री बनाया गया। 1955 में जन्मे लोढ़ा पढ़ाई के दौरान भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े थे। दक्षिण मुंबई की मलबारहिल विधानसभा सीट से लगातार पांच बार लोढ़ा जीत हासिल कर चुके हैं। इसके पीछे उनकी मेनहत भी है। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोढ़ा क्षेत्र में आम लोगों के बीच सरलता से उपलब्ध होते रहे हैं। इनके पिता उच्च न्यायालय के जज थे। लेकिन, मंगल प्रभात कारोबारी राह बढ़े और बिल्डर बन गए। महानगर के बड़े बिल्डरों में उनका नाम शुमार है। मुंबई और इसके आसपास के शहरों में लोढ़ा के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।मंगल प्रभात लोढ़ा राजस्थान में पाली के हैं और एक समय राजस्थान में जनसंघ के बड़े नेता और बाद में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे गुमानमल लोढ़ा के पुत्र हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Neha Nirala

•

Updated: 17 Jul 2019, 6:06 PM IST

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़