6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Video : अनोखा प्रदर्शन, बच्चे पहुंचे सरकारी कार्यालय, अफसरों को​ खिलाई चॉकलेट
Play video

Video : अनोखा प्रदर्शन, बच्चे पहुंचे सरकारी कार्यालय, अफसरों को​ खिलाई चॉकलेट

बच्चों ने लगाया नारा, जेडीसी अंकल पैसे कम करो, पट्टे दो

Google source verification

भवनेश गुप्ता /जयपुर. सरकारी जमीन पर बसी कॉलोनियों को पट्टा देने की सरकार ने राह तो खोल दी लेकिन नियमन दर अब गले की फांस बन गई है। पन्द्रह सौ रुपए प्रति वर्गगज नियमन दर कम करने के समर्थन में वैशालीनगर की 8 कॉलोनियों के लोग तो गुरुवार को बच्चों को लेकर जेडीए मुख्यालय पहुंचे।


हाथ में तख्तियां लिए बच्चे ‘जेडीसी अंकल पैसे कम करो’, ‘पट्टे दो, पट्टे दो’ नारा लगाते रहे। कुछ बच्चे तो इतने जोश में आ गए कि आने-जाने वाले लोग व स्टाफ एकत्र हो गया। स्टाफ के लिए बच्चों चुप कराना मुश्किल हो गया। आखिर जेडीसी ने उपायुक्त एकता काबरा को भेजा। काबरा के आते ही बच्चे उनकी तरफ दौड़े और काबरा को चॉकलेट देकर नियमन दर घटाने की मांग की। बच्चे जोर से नारे लगाने लगे तो काबरा ने मुंह पर अंगुलि रखकर बच्चों को चुप होने का इशारा किया, फिर अंदर चली गईं।