27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Play video

भाजपा का दावेदारों पर मंथन तो कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट पर फोकस

51 हजार 796 बूथों पर बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ कार्यक्रम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 21 Oct 2018, 1:23 PM IST

जयपुर। प्रदेश में दिसंबर माह में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस दावेदारों पर मंथन कर रहे हैं। भाजपा का जहां जयपुर संभाग के दावेदारों पर मंथन चल रहा है तो वहीं कांग्रेस दावेदारों पर मंथन के साथ ही बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने की कवायद में जुटी है। बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने साथ ही भाजपा को घेरने को रणनीति भी तैयार हो रही है।

इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज राज्य के 51 हजार 796 बूथों पर बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्षों की देखरेख में होने वाले कार्यक्रमों में बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दिनभर चलेगा।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास आज दोपहर 2 बजे सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर में स्थित एक निजी स्कूल के बाहर भाग संख्या 36 के बूथ पर जाकर जाकर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजन आमजनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के वास्तविक चेहरे को उजागर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त बूथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एक निश्चित स्थान पर एकत्रित होकर वहां से पैदल मार्च कर निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में पैदल मार्च निकालेंगे। कार्यकर्ता अपने हाथों में बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ लिखे बैनर को लेकर पैदल मार्च करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़