19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कांग्रेस नेताओं को राजस्थान की राजनीति का क-ख-ग भी नहीं पता
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / कांग्रेस नेताओं को राजस्थान की राजनीति का क-ख-ग भी नहीं पता

कांग्रेस नेताओं को राजस्थान की राजनीति का क-ख-ग भी नहीं पता

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

vinod saini

•

Updated: 25 Oct 2018, 12:54 AM IST

कांग्रेस और भाजपा में वार-पलटवार

जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ दिल्ली के कांग्रेस नेताओं को भी राजस्थान की राजनीति का क-ख-ग की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी सभाओं में जिस तरह से बिना तथ्य, अनर्गल बयान देते हैं, उससे स्पष्ट है कि वह जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

राठौड़ ने मीडिया से कहा कि राजस्थान में कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे की अभी तक घोषणा नहीं कर पाई है। हालांकि राहुल गांधी गहलोत और पायलट में नजदीकियों को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक मंचों पर उनके हाथ मिलवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बुधवार को जिस तरह से लोगों को झूठ बोलकर भ्रमित करने का काम किया है उससे स्पष्ट हो गया है कि सत्ता पाने की चाहत में कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। भाजपा शासनकाल में 78 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई, जबकि कांग्रेस ने 26 हजार पदों के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती को रोकने का काम किया है। राहुल ने सबसे बड़ा झूठ तो यह कहा है कि भाजपा ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, जबकि यह सभी को पता है कि भाजपा सरकार ने किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्जा माफ किया है।

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : त्रिवेदी

इससे पहले सुबह करीब ११ बजे राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी कांग्रेस पर शिक्षक भर्ती के २६ हजार पदों पर नियुक्तियों को अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फरवरी में ही इन २६ हजार पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया था, लेकिन कुछ कारणों से मामला हाईकोर्ट में अटक गया था। अब जब फैसला आया तो कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने को कहा है।

 

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़