26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भाजपा में शामिल
Play video

क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भाजपा में शामिल

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 23 Mar 2019, 12:39 AM IST

नई दिल्ली। जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर शुक्रवार को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पार्टी मुख्यालय में गौतम गंभीर को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी उपस्थित थे। गौतम गंभीर ने बाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। जेटली ने उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि यह निर्णय पार्टी की चुनाव समिति करती है। गंभीर दशकों से क्रिकेट खेलते रहे हैं और उन्होंने 58 क्रिकेट टेस्ट मैच और 150 एक दिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 11 हजार रन बनाए है।
मोदी से प्रभावित
गौतम गंभीर ने इस अवसर पर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा मेें शामिल हुए है और पार्टी के माध्यम से देश के लिए अच्छा काम करना चाहते है। जेटली ने इस अवसर पर संवाददाताओं को बताया कि गंभीर के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर एक प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं और पार्टी उनकी योग्यता का उपयोग करेगी।
स्टार प्रचारक रहेंगे गंभीर
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। गंभीर का जन्म दिल्ली में हुआ था और उनकी शिक्षा-दीक्षा भी यहीं हुई है। उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत भी दिल्ली से की थी। वह अभी भी क्रिकेट की कमेंटेटर और विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। वह दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में दो टीमों के भी कप्तान रहे हैं।