14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
मरीज की पर्ची पर दवा, बीमारी का नाम कंप्यूटर से प्रिंट करें: कोर्ट
Play video

मरीज की पर्ची पर दवा, बीमारी का नाम कंप्यूटर से प्रिंट करें: कोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने हाल ही में राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को मरीज की पर्ची में कंप्यूटर से इलाज के लिए सुझाई गई दवा और उस बीमारी का नाम अंकित करने का आदेश पारित किया है, जिसका कि डॉक्टर इलाज कर रहे हों। इससे आम मरीज को भी अपनी बीमारी और दवा के बारे में आसानी से जानकारी हो सके। कोर्ट ने प्रत्येक चिकित्सक को कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध होने तक दवा का नाम अंग्रेजी के कैपिटल अक्षर में अंकित कर देने को कहा है। साथ ही अस्पतालों में जांच की दरें समान करके अस्पतालों से जेनेरिक दवाएं ही दिए जाने संबंधित आदेश को चुनौती देती याचिकाओं को खारिज कर दिया है।