2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पानी की समस्‍या पर महिला जेईएन ने दिया टका सा जवाब…गुस्‍साई महिलाओं ने कर दिया यह काम
Play video

पानी की समस्‍या पर महिला जेईएन ने दिया टका सा जवाब…गुस्‍साई महिलाओं ने कर दिया यह काम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर/अलवर
अलवर शहर में पानी की समस्‍या से परेशान लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। वार्ड 46 में एरोड्रम रोड पर पानी की किल्लत से आजिज आकर महिलाओं ने जाम लगा दिया। महिलाओं ने कहा कि जलदाय विभाग कार्यालय गए तो कहा गया कि वार्ड पार्षद के पास जाएं। वही पानी की समस्या का समाधान करेंगे। यहां सभापति अशोक खन्ना ने महिला जेईएन से कहा कि कई बार शिकायत दी जा चुकी है। एरोड्रम के निवासी करीब दो-तीन साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और आप मना कर रहे हैं कि शिकायत नहीं मिली। मौके पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस भी पहुंची। जाम लगा रही महिलाओं को समझाया गया कि सडक़ रोकने से समस्या का हल नहीं होगा। बाद में जलदाय विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्दी समस्या का समाधान किया जाएगा।