26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
म्यांमार सीमा पर भारत का एयर स्ट्राइक, 10 उग्रवादी कैंप तबाह
Play video

म्यांमार सीमा पर भारत का एयर स्ट्राइक, 10 उग्रवादी कैंप तबाह

www.patrika.com

Google source verification

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक के बाद अब भारत अन्य सीमाओं को भी महफू ज करने में जुट गया है। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने म्यांमार की सेना के साथ मिलकर चलाए गए एक अभियान में म्यांमार सीमा पर एक उग्रवादी समूह से संबंधित 10 शिविरों को नष्ट कर दिया।
ऑपरेशन सनराइज एक बड़ा अभियान था, जिसमें चीन की ओर से समर्थित कचिन इंडिपेंडेंट आर्मी के एक उग्रवादी संगठन, अराकान आर्मी को निशाना बनाया गया।
भारत और म्यांमार की सेनाओं ने म्यांमार के क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ 17 फ रवरी से दो मार्च तक समन्वित अभियान में उनके 1० ठिकानों को तबाह कर दिया। यह अभियान कालादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट परिवहन परियोजना पर संभावित खतरे को टालने के लिए चलाया गया। इस अभियान में 12 हजार ये ज्यादा भारतीय जवानों ने भाग लिया।