6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
VIDEO: जयपुर पुलिस पर गंभीर आरोप, बाइक छुड़वाने गए शख्स को पीट-पीटकर मार डाला!
Play video

VIDEO: जयपुर पुलिस पर गंभीर आरोप, बाइक छुड़वाने गए शख्स को पीट-पीटकर मार डाला!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर

करणी विहार पुलिस पर सोमवार रात एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है। बेहोशी की हालत में जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोगों ने रात को ही थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि मृतक के बच्चे को बगैर हेलमेट पुलिस ने पकड़ा था। जब मंगवाने व्यक्ति कागजात लेकर पुलिस थाने पहुंचा तो बच्चे की पिटाई की जानकारी मिली।

 

नाराज होकर विरोध जताया तो पुलिसकर्मियों ने गालीगलौज के साथ उसकी जमकर लात-घूंसों से पिटाई की थी। मृतक के भाई रघुनाथ जाट ने बताया कि राकेश पुत्र वेदनाथ जाट बाइक से शाम साढ़े सात बजे के करीब कहीं जाने के लिए निकला था। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थाने के सामने पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद घरवालों को कॉल कर गाड़ी के कागजात लाने के लिए कहा।

 

राकेश ने पिता वेदनाथ को फोन कर पूरी बात बताई और कागजात लाने के लिए कहा। कार से कुछ ही देर में वेदनाथ थाने पहुंचा और कागजात बताते हुए बच्चे से मारपीट का विरोध जताया। बताया जाता है कि कानून का पाठ पढ़ाने की कहते हुए मौजूद पुलिसकर्मियों ने वेदनाथ निवासी गजसिंहपुरा को बेरहमी से पीटा। जब वेदनाथ निढाल हो गया तो उसे ले जाने के लिए कहा।

 

राकेश ने घर पर फोन कर लोगों को बुलाया और नजदीक ही निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाने के घेराव की सूचना पर एसीपी रामवतार सोनी और अन्य अधिकारी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मांगी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़