26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
ओडिशा में परिवर्तन की जरूरत: शाह
Play video

ओडिशा में परिवर्तन की जरूरत: शाह

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 7 Apr 2019, 11:39 PM IST

भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ओडिशा में बीजू जनता दल(बीजद) पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार से भी बदतर है और लोगों को राज्य में ऐसी सरकार नहीं चुननी चाहिए जो केंद्र में मोदी सरकार से टकराव करती रहे। शाह ने ‘न्यू ओडिशाÓ नाम से पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार को अक्षम, अयोग्य, आलसी, दूरदर्शिता की कमी और नौकरशाहों द्वारा चलाए जाने वाला करार दिया। भाजपा प्रमुख ने कहा कि इस बार भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी और ऐसा उन्होंने दीवार पर लिखा हुआ देखा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा राज्य में सत्ता में आएगी और यह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर मॉडल राज्य बनेगा।
घोटालों के आरोपी जेल में होंगे
शाह ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर कटाक्ष किया और कहा कि जनता ऐसा मुख्यमंत्री चुने जो उडिय़ा भाषा पढ़, लिख और बोल सके और राज्य की संस्कृति, विरासत और परंपरा को समझे सके। उन्होंने मुख्यमंत्री पर खनन माफियाओं को प्रोत्साहित करने, चिट फंड घोटाले में शामिल लोगों को बचाने का आरोप लगाया और घोषणा की कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो खनन और चिट फंड घोटाले में शामिल सभी लोग जेल में होंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी एक नए ओडिशा की स्थापना करेगी जो पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं की।