
जयपुर।
Petrol Diesel Prices में वृद्धि का सिलसिला जारी है। मंगलवार को इनके दामों में फिर से बढ़ोतरी आई है। तेल कंपनियों ने हालांकि इस बार भी दामों में मामूली वृद्धि ही की है, लेकिन पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मामूली बढ़ोतरी से इसकी कीमतें आसमान छूती जा रही हैं।महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में पेट्रोल के दाम 90 रुपए प्रति लीटर तक पार कर गए हैं।
मंगलवार को एक आेर जहां पेट्रोल में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली तो वहीं डीजल में 9 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए। आपको बता दें कि मौजूदा समय में देश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम नए स्तर पर पहुंच गए हैं।
डीजल में 9 पैसे की बढ़ोतरी
IOCL से मिली जानकारी के अनुसार आज डीजल की कीमतों में मात्र 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ है। देश के चार महानगरों की बात करें तो नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद तीनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 73.87, 75.72 आैर 78.42 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 10 पैसे की बढ़ोतरी की गर्इ है। जिसके बाद वहां डीजल के दाम 78.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
पेट्रोल पर बढ़े 10 पैसे प्रति लीटर दाम
वहीं दूसरी आेर पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार महानगरों में से नर्इ दिल्ली, कोलकाता, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की बढ़ोतरी हुर्इ है। जिसके बाद चारों महानगरों में क्रमशः 82.16, 84.01 आैर 89.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम 85.41 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।