
क्यों खास है सिक्किम का यह पहला एयरपोर्ट
1. सिक्किम में बना यह एयरपोर्ट पहाड़ों के बीच चोटी पर बनाया गया है जो राज्य का पहला एयरपोर्ट है और इसे बनाने में 9 साल का वक्त लगा है.
2. यह एयरपोर्ट करीब 206 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है और इसे बनाने में 605.59 करोड़ रुपये की लागत आई है.
3. इस एयरपोर्ट का इंजिनियरिंग का भी नायाब नमूना बताया जा रहा है क्योंकि यहां कि मिट्टी में एयरपोर्ट की जरूरतों के हिसाब से बदलाव किए गए हैं और साथ ही स्टेबलाइजेशन तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है.
4.सिक्किम में यह पहला एयरपोर्ट है और इससे पहले हवाई सेवा के लिए उसे पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था.
5.इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना उड़ान (उड़े देश का हर नागरिक) योजना के तहत भी हवाई सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार ने यहां हवाई टिकट का दाम 2600 रुपये तय किया है।
6. पड़ोसी देश चीन की हरकतों को देखते हुए भी इस एयरपोर्ट को काफी अहम माना जा रहा है। यह एयरपोर्ट चीन की सीमा से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है।
अक्टूबर से एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट पाकयोंग से कोलकाता और गुवाहाटी के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी। ऐसी भी संभावना है कि पाकयोंग एयरपोर्ट को भूटान, नेपाल और थाइलैंड से भी जोड़ा जा सकता है।