26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जनता बदलाव की पक्षधर: प्रियंका
Play video

जनता बदलाव की पक्षधर: प्रियंका

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 19 Mar 2019, 11:58 PM IST

प्रयागराज। गंगा यात्रा के जरिए जनता जनार्दन के दिलों में जगह बनाने निकली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश की जनता केन्द्र की भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और खुद के हितों की रक्षा के लिए बदलाव की पक्षधर है। प्रयागराज से वाराणसी की तीन दिवसीय ‘जल मार्गÓ यात्रा के पहले पड़ाव सिरसा में वाड्रा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा ‘आप हैं तो हम हैं, हम आप से हैं, आप हमसे नहीं। आप अपने लिए सरकार चुनिए। देश आपका है, देश की हिफाजत आप करेंगे, देश की जिम्मेदारी आप की है। आप लोग अपने को बदलिए।Ó उन्होने कहा ‘आप लोग बहुत ऊंचा मंच तैयार कर नेताओं को उस पर बैठाते हैं और खुद नीचे बैठते हैं। यह ठीक नहीं है। हम आप से हैं, आप हमसे नहीं। आप नहीं होते तो हम सब (नेता) नहीं होते। देश आप का है। इसकी सुरक्षा करना आप का दायित्व है। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उसके दु:ख- दर्द को समझना होगा।Ó
चार पांच लोग चला रहे सरकार
पार्टी महासचिव ने कहा कि मौजूदा सरकार चार या पांच लोगों द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने सोचा था कि वे जो चाहेंगे वह कर सकते हैं, लेकिन यह उनकी भूल है। यही चार-पांच लोग आम जनता को गुमराह कर सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं। यह समय-समय पर जाति और धर्म की राजनीति कर आप लोगों को आपस में लड़वाते हैं। जनता इन सब से ऊब चुकी है और अब बदलाव चाहती है।