3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजस्थान में भाजपा के सबसे बड़े गढ़ में सेंध लगाने 24 अक्टूबर को आ रहे हैं राहुल गांधी..
Play video

राजस्थान में भाजपा के सबसे बड़े गढ़ में सेंध लगाने 24 अक्टूबर को आ रहे हैं राहुल गांधी..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 20 Oct 2018, 1:12 AM IST

जयपुर

भाजपा के सबसे बड़े गढ़ में सेंध लगाने के लिए अब कांग्रेस ने नई रणनीति तैयार की है। हाड़ौती बरसों से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कोटा दौरे के बाद कांग्रेस ने भी कार्यकर्ताओं ने जोश भरने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बुलाने का निर्णय किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बताया कि 24 अक्टूबर के बाद राहुल गांधी का कोटा में रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हाड़ौती में राहुल गांधी का रोड शो होगा और सभाएं भी होंगी। गौरतलब है कि 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस हाड़ौती की 17 सीटों मेंं से महज 1 सीट जीतने में कामयाब रही थी।