19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पाकिस्तान व चीन की भाषा बोलकर सेना का अपमान कर रहे राहुल गांधी: राठौड़
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / पाकिस्तान व चीन की भाषा बोलकर सेना का अपमान कर रहे राहुल गांधी: राठौड़

पाकिस्तान व चीन की भाषा बोलकर सेना का अपमान कर रहे राहुल गांधी: राठौड़

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन व पाकिस्तान की भाषा बोलकर भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से एक करोड़ 35 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा जाकिर नाइक ने 50 लाख रुपए फाउंडेशन को दिए हैं। ये लोग उनका नमक खाते हैं, इसलिए उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Avinash Bakolia

•

Updated: 18 Dec 2022, 6:25 PM IST

झुंझुनूं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन व पाकिस्तान की भाषा बोलकर भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से एक करोड़ 35 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा जाकिर नाइक ने 50 लाख रुपए फाउंडेशन को दिए हैं। ये लोग उनका नमक खाते हैं, इसलिए उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं।

रविवार को कलक्ट्रेट के सामने भाजपा की जनआक्रोश सभा को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि जिस व्यक्ति ने एक दिन सेना की वर्दी नहीं पहनी, एक दिन सरहद पर नहीं गया, वह व्यक्ति कह रहा है भारतीय सैनिक पिट रहे हैं। यह नेहरू का भारत नहीं, जिसने चीन को भारत की जमीन दे दी। यह मोदी का भारत है, जो दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारता है। कांग्रेस के राज में चीन के निकट सरहद पर जाने के लिए सड़क तक नहीं थी। रास्ता केवल गर्मियों में खुलता था। अब वहां हाईवे, सुरंग व हेलिपेड बन गए। बारह माह वहां आवागमन होता है, इसलिए चीन के पेट में दर्द हो रहा है, इसी कारण कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस को पता है उनकी सरकार आगे आएगी नहीं, इसलिए विधायकों ने लूट मचा रखी है। कांग्रेस की एक मात्र योजना चल रही है, उस योजना का नाम है कुर्सी बचाओ योजना।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़