26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
स्मृति ईरानी ने गलत जानकारी देने का आरोप, कांग्रेस ने इस्तीफा मांगा
Play video

स्मृति ईरानी ने गलत जानकारी देने का आरोप, कांग्रेस ने इस्तीफा मांगा

www.patrika.com

Google source verification

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर लगातार असत्य बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इसकी वैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी लेकर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया कि ईरानी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में अपनी उम्मीदवारी घोषित करते हुए एक हलफनामा भरा है जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और दिल्ली विश्वविद्यालय के मुक्त शिक्षा विद्यालय में बी. कॉम (पास) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिखाया है। उन्होंने कहा कि ईरानी ने अपनी शैक्षिक योग्यता को लेकर इससे पहले चुनाव आयोग, लोकसभा, राज्यसभा और न्यायालय में दिए गए हलफनामों में अलग-अलग जानकारी दी है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके पास अमेरिका के एल विश्वविद्यालय की स्नातक की उपाधि है।
चतुर्वेदी ने कहा कि ईरानी ने शैक्षिक योग्यता को लेकर अलग-अलग हलफनामा देकर जन प्रतिनिधित्व अधिनयम 1955 की धारा 125 ए और 33 का उल्लंघन किया है। इसके अलावा यह भारतीय दंड संहिता के तहत भी आपराधिक कृत्य है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ईरानी ने केंद्रीय मंत्री के पद पर रहते हुए अपने अधिकारों और प्रभाव का दुरुपयोग किया है। इसलिए उन्हें इसकी कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।