4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
आंधी में धूल के साथ उड़़ी गर्मी, ​मिली राहत, देखे वीडियो
Play video

आंधी में धूल के साथ उड़़ी गर्मी, ​मिली राहत, देखे वीडियो

तापमान 43.5 डिग्री से गिरकर 40.4 डिग्री पर पहुंचा
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaya Gupta

•

May 14, 2023

जयपुर। शहर में रविवार को गर्मी से राहत मिली। शनिवार रात को शुरू हुआ आंधी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल रहे। साथ ही तेज रफ्तार हवा के साथ धूल उड़ती रही। इससे चारो ओर केवल धूल ही धूल दिखाई दी। शाम होते-होते अंधड़ और तेज हो गया और करीब 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। तेज रफ्तार हवा के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। नम हवा चलने के कारण देर शाम तक मौसम सुहाना रहा।
———————
दिन का तापमान गिरा, रात का बढ़ा
मौसम में हुए बदलाव के कारण तापमान में भी परिवर्तन हुआ। दिन का तापमान जहां गिरा तो वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान तीन डिग्री नीचे आ गया। एक दिन पहले जहां तापमान 43.5 डिग्री था, वह गिरकर 40.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान जहां 26.3 डिग्री था, वह बढ़कर 31.3 डिग्री पर पहुंच गया।
—————————–