20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर में सुबह बरसे मेघ, शाम को फिर छाए काले बादल, देखे वीडियो
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / जयपुर में सुबह बरसे मेघ, शाम को फिर छाए काले बादल, देखे वीडियो

जयपुर में सुबह बरसे मेघ, शाम को फिर छाए काले बादल, देखे वीडियो

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 3-4 जून को एक बार फिर आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaya Gupta

•

Updated: 1 Jun 2023, 8:34 PM IST

जयपुर. शहर में गुरुवार सुबह की शुरुआत आंधी और बरसात से हुई। सुबह 6.30 बजे तेज हवा से साथ धूल उड़ना शुरू हुई। कुछ ही देर में बरसात शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बरसात और आंधी के बाद धीरे-धीरे मौसम खुला। कुछ देर बाद ही तेज धूप निकल आई। दोपहर में चटक धूप खिलने से उमस भी रही। शाम 5 बजे के बाद एक बार फिर से आसमान में बादल छा गए। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।
सुबह बरसात के बाद दिन में धूप निकलने से तापमान में करीब 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। एक दिन पहले जहां तापमान 32.1 डिग्री था, वह गुरुवार को बढ़कर 34.6 डिग्री हो गया। हालांकि, अब भी दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री से कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री गिरकर 20 डिग्री पर पहुंच गया।


अभी नहीं थमेगी बारिश

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 3-4 जून को एक बार फिर आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के जिलों में तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ व तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 5-6 जून तक जारी रहने की संभावना है। 7-8 जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने लगेगी। इसके बाद तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 

Video : Dinesh Dabi