
Weather Update : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की बारिश ने सबको चकित कर दिया है। राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में अगले कुछ दिन भारी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों (पुराने जिलों के हिसाब से) में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 33 में से 27 जिले ऐसे हैं, जहां भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश वाले जिलों में अजमेर,अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, नागौर और पाली शामिल है।