24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राहुल गांधी को महिला आयोग को नोटिस

www.patrika.com

Google source verification

नई दिल्ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर टिप्पणी करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। जयपुर में एक रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सीतारमण पर टिप्पणी की थी। राहुल ने कहा था कि राफेल मुद्दे पर पीएम मोदी भाग गए और एक महिला से कहा कि मेरी रक्षा कीजिए। मैं खुद की रक्षा नहीं कर पा रहा हूं। इसके बाद पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए राहुल ने गुरुवार को ट्वीट किया कि बातें न घुमाइए, मर्द बनिए और मेरे सवालों को जवाब दीजिए। इन्हीं दो टिप्पणियों पर आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया और राहुल को कारण बताओ नोटिस किया है। गांधी को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने कहा है कि टिप्पणी कतई महिला विरोधी, आक्रामक, अनैतिक है तथा सामान्य रूप से महिलाओं के मान एवं प्रतिष्ठा के विरुद्ध असम्मान जाहिर करती है।