
देशभर में इन दिनों साहस की लहर चल रही है। साहस अपने खिलाफ हुए अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने की, हिम्मत आरोपितों का चेहरा सामने लाने की, जज्बा उन्हें सजा दिलाने का…. विदेशों में चले हैशटैग मी टू कैंपेन के बाद अब भारत में भी कई हस्तियां इस कैंपेन की तर्ज पर ही खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने कई दिग्गज एक्टर्स और फिल्म निर्माताओं पर छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए हैं।इन आरोपों ने कई सवाल खड़े करने के साथ ही न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि आम लोगों के बीच भी हलचल सी मचा दी है।