13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
महिला संदर्भ केंद्र पर होगी पीड़ित महिलाओं की सुनवाई
Play video

महिला संदर्भ केंद्र पर होगी पीड़ित महिलाओं की सुनवाई

केंद्र सरकार द्वारा संचालित है ये केंद्र
Google source verification

महिला संदर्भ केंद्र पर होगी पीड़ित महिलाओं की सुनवाई
—केंद्र सरकार द्वारा संचालित है ये केंद्र
—विभाग ने 29 मार्च तक मांगे हैं आवेदन
जयपुर
केंद्र सरकार की ओर से अनुदानित राज्य महिला संदर्भ केंद्रों के संचालन के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जानी है। इसके लिए महिला अधिकारिता विभाग ने इच्छूक व्यक्तियों से आवेदन मांगे है। विभाग की ओर से ये आवेदन 29 मार्च तक लिए जाएंगे। ये व्यक्ति केंद्र पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनने से लेकर उन्हें कानूनी रुप से न्याय दिलाने तक के काम करेंगे। अलग—अलग व्यक्तियों को उनकी योग्यता के अनुसार काम सौंपे जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन संदर्भ केंद्रों पर महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी तमाम बातों पर न सिर्फ सलाह दी जाएगी बल्कि संबंधित समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी और विभाग के पास पीड़ित व्यक्ति को भेजा जाएगा। इस केंद्र को शुरु करने के पीछे मकसद है महिलाओं व उनसे जुड़े हित व न्याय की बात करना। ताकि वे बिन भटके हुए इसे पा सके।