6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
योगी आदित्यनाथ बजरंग बली की शरण में
Play video

योगी आदित्यनाथ बजरंग बली की शरण में

www.patrika.com
Google source verification

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग का प्रचार के लिए 72 घंटे का प्रतिबंध झेल रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बजरंग बली की शरण पहुचे और वहां पूजा अर्चना की। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल योगी सुबह अपने आवास से हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे। वहां पर दर्शन-पूजन के बाद योगी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उनके साथ इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन भी थे। योगी आदित्यनाथ मंदिर में करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की। गौरतलब है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक योगी के चुनाव प्रचार पर मंगलवार सुबह छह बजे से 72 घंटों के लिए प्रतिबंध है।