6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
श्मशान घाट में आग,150 क्विंटल लकडिय़ां स्वाह,देखें वीडियो…
Play video

श्मशान घाट में आग,150 क्विंटल लकडिय़ां स्वाह,देखें वीडियो…

- जैसलमेर में एक दर्जन आग लगने की छिट-पुट घटनाएं- पटाखों में जलने से करीब तीन दर्जन लोग झुलसे
Google source verification

जैसलमेर. जैसलमेर के व्यास छतरी स्थित श्मशान घाट में रखी लकडिय़ों में गुुरुवार रात को एकाएक आग लग गई। हादसे में करीब 150 क्विंटल लकडिय़ां जलकर राख बन गई। पर्यटन स्थल के रूप में भी विख्यात व्यास छतरियों के बीच जब लोगों ने रात को चमकती हुई रोशनी देखी तो एक बारगी उन्हें किसी शव जलने का आभास हुआ। जब आग भभकी और उसने विकराल रूप धारण किया तो लोगों को आग लगने का संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुष्करणा न्याति ट्रस्ट के पदाधिकारी व दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब डेढ सौ क्विंटल लकडिय़ां आग की भेंट चढ़ गई। गौरतलब है कि जैसलमेर में अलग-अलग स्थानों में करीब एक दर्जन आग लगने की घटनाएं दीपावली के दौरान हुई। यहां पुलिस लाइन कच्ची बस्ती की झाडिय़ों, गफूर भट्टा क्षेत्र, सोनार किले के परकोटे की झाडिय़ों सहित अन्य स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। यह गनीमत रही कि समय पर आग पर काबू पाने से कोई जन हानि व बड़ा हादसा नहीं हुआ। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जैसलमेर के पुलिस लाइन कच्ची बस्ती में उगी झाडिय़ों, गफूर भट्टा के पास झाडिय़ों, शिव रोड मार्ग पर सोनार किले के परकोटे पर उगी झाडिय़ों, गांधी कॉलोनी स्थित राज होटल के पास उगी झाडिय़ों, बबर मगर क्षेत्र की झाडिय़ों, किशनघाट मार्ग स्थित बाड़े में रखे चारे में व व्यास छतरियों में रखी लकडिय़ों में आग लगने की घटनाएं हुई। दीपावली की रात आतिशबाजी से हुए हादसों में करीब तीन दर्जन लोग मामूली झुलस गए। झुलसी हालत में उन्हें जवाहिर अस्पताल व शहर के निजी अस्पतालों में उपचार दिलाया गया। करीब 25 लोगों को ट्रामा सेंटर में उपचार दिया गया।
चांधन. धायसर गांव के पास रहवासी ढाणी में आग लगने से लाखों रुपए का सामान व नगदी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार धायसर गांव के पास धनिया नाडा मार्ग पर रहवासी ढाणी में बुधवार रात्रि में दीपावली रात को तीन बजे अचानक दो झोपड़ा में आग लगने से उसमें रखी दो बोरी जीरा, दो बोरी ग्वार, पन्द्रह कट्टा डीएपी, 90 हजार रुपए रोकड़ तथा खाने पीने का सामान, बिस्तर सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर आस पास के लोगों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।