6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
स्कूटी पाकर खिले छात्राओं के चेहरे,देखें वीडियो…
Play video

स्कूटी पाकर खिले छात्राओं के चेहरे,देखें वीडियो…

‘छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में रोशन करें जिले का नाम’ -स्कूटी पाकर खिले छात्राओं के चेहरे
Google source verification

जैसलमेर. स्थानीय मिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय में मेधावी छात्रा स्कूटी योजना वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 29 छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। स्कूटी पाकर मेघावी छात्राओं के चेहरे खिल उठे। समारोह में मुख्य अतिथि जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़ थे तथा समारोह की अध्यक्षता नगरपरिषद सभापति कविता खत्री ने की। विधायक छोटूसिंह भाटी ने संभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ढेरो योजनाएं संचालित कर रही है। स्कूटी वितरण योजना महत्ती योजना है, जिसके कारण बालिका शिक्षा में उतरोत्तर वृद्धि हुई है। उन्होंने स्कूटी प्राप्त करने वाली मेघावी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस मरूभूमि मे छात्राओं का शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है। पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने कहा कि मातृशक्ति ही वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि योजना से जहां बालिकाओं में प्रतिस्पद्र्वा जागृत होती है, वहीं वे अच्छे अंक अर्जित कर षिक्षा में अव्वल रहती है। नगरपरिषद सभापति कविता खत्री ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण नागौरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय से उपर उठकर केवल योग्यता के आधार पर दिया जाती है। स्कूटी वितरण योजना प्रभारी प्रो. अशोक आर्य ने छात्राओं को बताया कि स्कूटी के साथ एक किट दिया गया है, जिसमें स्कूटी इंश्योरेंस तथा समस्त प्रकार के दस्तावेज है, जिन्हें संभालकर रखने की जरूरत है। मेधावी स्कूटी वितरण योजना संयोजक प्रो.केडी रतनू ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।