20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा
CG News: शराब निर्माण छोड़ अब नया रोजगार! सबरिया समाज की टीम लैलूंगा रवाना, देखें Video
Play video

CG News: शराब निर्माण छोड़ अब नया रोजगार! सबरिया समाज की टीम लैलूंगा रवाना, देखें Video

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के सबरिया समाज के लोगों को शराब बनाना छोड़कर अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की पहल जारी है।

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सबरिया समाज के लोगों को शराब बनाना छोड़कर अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की पहल जारी है। इसी कड़ी में सबरिया समाज की टीम आज जिला रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कोड़केल में आयोजित गेंदा महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हुई।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को गेंदा फूल की खेती के बारे में जानकारी देना और उन्हें वैकल्पिक रोजगार से जोड़ना है। रवाना होने से पहले टीम को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के डॉ. महंत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने उत्साहपूर्वक विदा किया। इस यात्रा में KVK से जुड़े अन्य किसान समूह भी शामिल हैं।

बताया गया कि अगले साल से जांजगीर-चांपा जिले में गेंदा की खेती शुरू की जाएगी और गेंदा महोत्सव का आयोजन भी यहीं किया जाएगा। सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे, जो वर्तमान में रायगढ़ में मुख्यमंत्री की ड्यूटी पर हैं, ड्यूटी समाप्त होने के बाद गेंदा महोत्सव में सबरिया समाज के लोगों के साथ शामिल होंगी। यह पहल सबरिया समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।