12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा
Video Gallery : महानदी का जलस्तर पार किया खतरे का निशान, प्रशासन ने किया अलर्ट
Play video

Video Gallery : महानदी का जलस्तर पार किया खतरे का निशान, प्रशासन ने किया अलर्ट

- प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवरीनारायण में जमा लिया है डेरा

Google source verification

जांजगीर-चांपा. जिले के शिवरीनारायण में महानदी का जलस्तर एक ही रात में करीब 17 फीट बढ़ गया, जिससे जलस्तर खतरे के निशान तक जा पहुंचा। महानदी तटीय गांवों में प्रशासन द्वारा एलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मंगलवार 28 अगस्त की सुबह से प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवरीनारायण में डेरा जमा लिया है। मौके पर मौजूद कलेक्टर नीरज बनसोड़, एसपी नीतु कमल, एसडीएम अजय उरांव व अन्य अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा लेते हुए प्रशासन की तैयारियों को चुस्त दुरुस्त बना रहे हैं।

Video Gallery : महानदी का जलस्तर पार किया खतरे का निशान, प्रशासन ने किया अलर्ट

गौरतलब है कि जिले में इस बार पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, लेकिन रायपुर व बस्तर संभाग में हो रही भारी बारिश के चलते धमतरी स्थित गंगरेल बांध के 10 दरवाजे खोलने पड़े हैं। गंगरेल बांध से छोड़े गए एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी के कारण ही जिले में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बहरहाल प्रशासन अमला पूरी स्थिति पर निगाह जमाए हुए है।

Video Gallery : महानदी का जलस्तर पार किया खतरे का निशान, प्रशासन ने किया अलर्ट