21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा
Video Gallery : फलों का राजा आम बना खास, 150 से 250 रुपए बिक रहा किलो,  जानें क्या है वजह…
Play video

Video Gallery : फलों का राजा आम बना खास, 150 से 250 रुपए बिक रहा किलो, जानें क्या है वजह…

चिल्हर में आम का भाव 150 रुपए किलो तक चल रहा है। फल विक्रेता बजरंग ने बताया कि इस साल आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।

Google source verification

जांजगीर-चांपा. फलों के राजा आम ने अब बाजार में दस्तक दे दी है, लेकिन आवक कम होने से यह अभी खास बना हुआ है। महंगाई के चलते सीमित लोग ही इसकी खरीददारी कर रहे हैं। फुटकर मार्केट में आम 150 से 250 रुपए किलो तक बिक रहा है।

गर्मी बढऩे के साथ ही फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। आम अभी खास बना हुआ है। महंगाई के चलते यह आम लोगों की पहुंच से दूर है। थोक फल व्यावसायियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आम की फसल को बेमौसम बारिश व आंधी तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है।

फसल कम होने का असर भी आवक पर पड़ेगा। चिल्हर में आम का भाव 150 रुपए किलो तक चल रहा है। फल विक्रेता बजरंग ने बताया कि इस साल आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। आमतौर पर अपै्रल माह में आम की कीमत 40 से 50 रुपए तक रहती है, लेकिन शुरुआती चरण में इसकी कीमत बढ़ी हुई है। यही हाल अन्य फलों का भी है। अंगूर की आवक भी प्रभावित हुई है।

चिल्हर मार्केट में अंगूर का रेट पखवाड़े भर पहले तक 80 से 100 रुपए किलो था, जो अब 80 से 120 रुपए किलो हो गया है। केले का भाव 40 से 50 रुपए दर्जन तक है। संतरा 50 से 60 रुपए किलोए अनार 100 से 120 रुपए किलोए सेब 80 से 160 रुपए किलो, चीकू 80 से 100 रुपए, अनानास 60 रुपए नग बिक रहा है। कई फल विक्रेताओं ने बताया कि फल का मार्केट पूरी तरह बाहरी आवक पर टिका हुआ है। आम की फसल इस बार नहीं बतौर हुआ है। बेमौसम बारिश व व तूफान की वजह फसल नुकसान हुआ है। आम की पैदावार नहीं होने से बाजार में आम की कीमत आसमान छू रहा है।

ये भी पढ़ें

image