5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनू
मेडिकल की दुकान के ताले तोड़े
Play video

मेडिकल की दुकान के ताले तोड़े

चोर सीसीटीवी कैमरे की मशीन, फेसवॉश, शेम्पू, तेल आदि सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा तब चला।
Google source verification

नवलगढ़. कस्बे में घूमचक्कर के पास स्थित एक मेडिकल की दुकान में सोमवार रात को चोर सीसीटीवी कैमरे की मशीन समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुकान के मालिक सीकर जिले के गुंगारा निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। कमलेश कुमार ने बताया कि उसकी कस्बे के घूमचक्कर के पास दीनू मेडिकल के नाम से दुकान है। सोमवार रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। रात को अज्ञात चोर दुकान का कुंदा तोड़कर अंदर घुस गया। चोर सीसीटीवी कैमरे की मशीन, फेसवॉश, शेम्पू, तेल आदि सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता वह मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा तब चला। दुकान का कुंदा टूटा हुआ मिला। वहीं दवाइयों समेत अन्य सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। घूमचक्कर के पास हुई चोरी की वारदातों से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

Read More: मुर्गी फार्म बंद कराने के लिए ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर शक्ति प्रदर्शन


सीसीटीवी कैमरे को दीवार की तरफ घुमाकर दिया वारदात को अंजाम
दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। चोर ने घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे का मुंह घुमाकर दीवार की तरफ कर दिया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़