3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

बॉलीवुड की ‘चांदनी’ ने पहनी थी जोधपुर की ज्वैलरी

- श्रीदेवी ने मौत से एक दिन पहले ज्वैलरी पहन व्हाट्सअप पर भेजा था फोटो  

Google source verification

पूर्णिमा बोहरा
जोधपुर . अ भिनेत्री श्रीदेवी जोधपुर की ज्वैलरी की दीवानी थीं। अपनी मौत से आठ दिन पहले श्रीदेवी ने जोधपुर के एक ज्वैलरी व्यवसायी से ज्वैलरी मंगवाई थी। इस हार की कीमत ४५ लाख रुपए थी। दुबई में अपने रिश्तेदार मोहित मारवाह की शादी समारोह में उन्होंने वही ज्वैलरी पहनी थी। श्रीदेवी ने अपनी मौत से एक दिन पहले जोधपुर से मंगवाई ज्वैलरी पहनी अपनी फोटो ज्वैलरी व्यवसायी को व्हाट्सअप पर भी शेयर की थी।

सर्किट हाउस रोड पर स्थित एक ज्वैलरी शोरूम से श्रीदेवी अक्सर ज्वैलरी मंगवाती थी। शोरूम मालिक पन्नु भंसाली ने बताया कि करीब चार वर्ष से श्रीदेवी उनके यहां ज्वैलरी मंगवा रही थी। हर विशेष समारोह में शरीक होने से पहले वह ज्वैलरी व्हाटसअप पर पसंद कर मंगवाती थी। इस बार दुबई की शादी का उन्होंने पहले ही बता दिया था। १५ फरवरी को ड्रेस का कलर आदि बताया और उसके हिसाब से ज्वैलरी तैयार करने को बोला। कम समय में विशेष ज्वैलरी तैयार कर दुबई िाजवाई। इससे पहले विराट कोहली के विवाह के उपलक्ष में मुंबई में आयोजित समारोह में भी जोधपुर से ज्वैलरी मंगवाकर पहनी थी।

खास हार

श्रीदेवी के लिए ज्वैलरी व्यवसायी ने विशेष रूप से हार तैयार करवाया था। छह कारीगरों ने जड़ाई का कार्य किया। इस हार में सोने के साथ सिंडीकेट पोलकी, बनारसी मीना और बसरा मोती का मिक्स एंड मेच था, जो गुलाबी व हरे रंग के मोती व डायमंड से जड़ा गया था। शोरूम मालिक ने बताया कि वह उनकी दुकान का बेहतरीन पीस था।

सोशल मीडिया पर भी किया था शेयर

श्रीदेवी ने ज्वैलरी पहनी अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। उसमें उन्होने जोधपुर के ज्वैलरी शोरूम का नाम भी लि खा था।

ज्वैलरी शोरुम मालिक पन्नू भंसाली उन  दिनों दोहा कतर में थी। वहीं उन्होंने श्रीदेवी के देहांत की खबर सुनी। बुधवार को जोधपुर आते ही उसने पत्रिका से संपर्क कर जानकारी दी।