23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
चाकू से डरा धमकाकर रूपए लूटने के दोनों आरोपी गिरफ्तार
Play video

चाकू से डरा धमकाकर रूपए लूटने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

- अभय कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर के सामने राहगीर से दो हजार रुपए लूट प्रकरण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 30 Dec 2023, 3:01 AM IST

– अभय कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर के सामने राहगीर से दो हजार रुपए लूट प्रकरण

जोधपुर।
उदयमंदिर थाना पुलिस ने हाईकोर्ट रोड पर अभय कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर के सामने चाकू से डरा धमकाकर ग्रामीण से दो हजार रुपए लूटने के मामले में शुक्रवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त मोपेड व लूट की राशि बरामद की है।
थानाधिकारी प्रेमदान ने बताया कि प्रकरण में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 निवासी अब्दुल जावेद पुत्र अब्दुल रहीम और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 6 निवासी गौरव उर्फ सैंडी पुत्र राजेंद्र परिहार को गिरफ्तार किया गया है। इसे लूट में प्रयुक्त मोपेड व लूट के दो हजार बरामद किए गए हैं।
गौरतलब है कि ओलवी गांव निवासी महीराम बिश्नोई 26 दिसंबर को अपने बच्चों की फीस जमा करवाने के लिए गांव से जोधपुर आया था। अभय कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर के सामने मोपेड सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया था और चाकू से डरा धमकाकर दो हजार रुपए लूट लिए थे।