5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Crime in Bus : डरा धमकाकर बस से यात्रियों को नीचे उतार चाबी ले भागे नकाबपोश
Play video

Crime in Bus : डरा धमकाकर बस से यात्रियों को नीचे उतार चाबी ले भागे नकाबपोश

- जैसलमेर रोड पर खनोड़ी टोल प्लाजा (Khanodi toll plaza) पर बदमाशों की हिमाकत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 21 Jun 2022, 12:03 PM IST

जोधपुर.
आपसी विवाद के बोलेरो कैम्पर में सवार कुछ नकाबपोश युवकों ने जैसलमेर हाइवे (Jaiselmer Highway) स्थित खनोड़ी टोल प्लाजा (Khanodi Toll plaza) पर यात्रियों से निजी बस रुकवाई और यात्रियों से बदसलूकी कर नीचे उतार दिया (Bus stopped and misbehaved with passengers and took them down)। फिर बस की चाबी लेकर भाग (run away with bus keys) गए। शेरगढ़ थाने (Police station Shergarh) में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार रामदेवरा (Ramdevra) से जोधपुर आ रही निजी बस को बोलेरो कैम्पर में सवार कुछ युवकों ने खनोड़ी टोल नाके पर रुकवाया। जब्बर सिंह व अन्य युवकों ने चालक परिचालक को धमकियां दी और बस से सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया. फिर बस की चाबी छीन ली।
चालक ने बस मालिक को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फिलहाल कोई पकड़ा नहीं जा सका है। जैसलमेर में चांदसमा निवासी बस मालिक खुमान सिंह की तरफ से कुई गांव निवासी जब्बर सिंह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बस मालिक का कहना है कि कुछ दिन पहले देचू में भी युवकों ने बस रुकवाई थी। पुलिस को शिकायत करने पर कुछ युवकों को पकड़ा भी गया था, लेकिन अब तक फिर से यह युवक दादागिरी करने लगे हैं।