जोधपुर . स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहरी एवं आवासीय विकास मंत्रालय की टीम शहर की स्वच्छता साथ व्यावहारिक ‘स्वच्छताÓ का भी पूरा खयाल रख रही है। टीम विशेष तौर से सिर्फ कार्य पर ही ध्यान दे रही है न तो निगम की ओर से पानी और न ही खाना ले रही है। कार्यालय में दस्तावेज जांचने वाली टीम निगम के 321 नम्बर कमरे में सुबह 9.30 बजे से ही काम में लगी रही और शाम 7 बजे तक कार्य किया इस दौरान लंच भी नहीं किया। फिल्ड में सर्वे करने वाली टीम भी सुबह 9.30 पर फिल्ड में पहुंच गई दिल्ली से जिस क्षेत्र के सर्वे का टास्क मिला वहां सर्वे के लिए पहुंच जाती। टीम ने रात 9 बजे तक सर्वे किया, लेकिन इस दौरान साथ रहे निगम के अधिकारियों की बोटल से पानी तक नहीं पिया और ना ही कुछ खाया। टीम एक दूरी बना कर पूरी गंभीरता से कार्य करती नजर आई। टीम की मोनिटरिंग के लिए आए शहरी एवं आवासीय विकास मंत्रालय के उप सचिव प्रवीण चंद्र दासमना भी फिल्ड में घूम कर लोगो से फीडबैक लेते नजर आए। दस्तावेज जांचने वाली टीम का बुधवार को कार्य पूरा हो जाएगा। फिल्ड की टीम दो दिन ओर लगेंगे।
उप सचिव ने लिया फीड बैक
सर्वे के दौरान उप सचिव सरदारपुरा सी रोड पर ज्यूस की दुकान पर फीड बैक लेते नजर आए। उन्होंने लोगो से पूछा कि सफाई व्यवस्था कैसी है इस पर वहां खड़े लोगो ने कहा कि सफाई व्यवस्था में पिछले कुछ माह से बहुत ज्यादा सुधार है। सर्वे की टीम किसी के प्रभाव में नहीं रहे, यह जांचने के लिए उप सचिव जोधपुर पहुंचे। राजस्थान में सिर्फ जोधपुर में ही उप सचिव स्वयं पहुंच कर जायजा ले रहे है।
यहां किया सर्वे
सर्वे टीम का कोई शेड्यूल नहीं था जैसे-जैसे टीम को दिल्ली से लोकेशन टास्क उनके डिवाईस में आता टीम उसी दिशा में पहुंच जाती। सुबह 9.15 पर टीम सबसे पहले बाबा रामदेव रोड मसूरिया पहुंची। वहंा से वार्ड बाईस में संतोष पुरा, बलदेव नगर , दुर्गादास कॉलोनी फिर वहां से मथुरादास माथुर अस्पताल, बखत सागर, सेवन सेक्टर, सेवन सेक्टर एक्सटेंशन, एच सेक्टर, सरस्वती नगर, भगत की कोठी एक्सटेंशन, भगत की कोठी सड़क, आनंद सिनेमा, पूरी तिराहा, रेल्वे स्टेशन, प्रताप स्कूल के सामने मच्छी मार्केट, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, हाईकोर्ट कॉलोनी, रातानाड़ा हरिजन बस्ती, सेनापति भवन, पृथ्वीपुरा हरिजन बस्ती, गणेश मंदिर राताानाडा,
डिफेंस लेब रोड, सुभाष कॉलोनी, रोडवेज बस स्टेंड, स्टेडियम शॉपिंग सेंटर, गुलाबपुरा, मानजी का हत्था, महामंदिर व मंडोर रोड का सर्वे किया। सर्वे के दौरान, सार्वजनिक शौचालयों, सड़कों व सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व लोगों से बात की।