
जोधपुर. ये भविष्य के वायुवीरों के अदम्य साहस, रोचक, मनोरंजक व ज्ञानवृद्धक वैज्ञानिक कारनामों की शानदार वेला थी। जिसमें उन्होंने अनुशासन और बौद्धिकता का परिचय देते हुए एयरफोर्स में जाने की रुचि के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी के साथ एनसीसी की ओर से बरकतउल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय वायुसैनिक कै म्प का शनिवार को समापन हुआ। राष्ट्रीय स्तर के इस कैम्प में भारत के विभिन्न राज्यों से 16 एनसीसी मुख्यालय से 600 से अधिक कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कै प का कमांडेट कर्नल सुधांशु शर्मा ने उद्घाटन किया था। कैम्प में विंग कमांडर विक्रम सिंह पंवार, वारंट ऑफिसर रमेश बाण, जूनियर वारंट ऑफिसर एसके रॉय, सार्जेंट एसके सिंह, एएओ रामसिंह सहित 4 राज एयर एनसीसी के सभी अधिकारियों ने उपस्थित रह कर मार्गदर्शन किया।