8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर में बनने लगा बरसात का मौसम, अगले 5 दिन तक हल्की बारिश का पुर्वानुमान
Play video

जोधपुर में बनने लगा बरसात का मौसम, अगले 5 दिन तक हल्की बारिश का पुर्वानुमान

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में जहां भारी बारिश की चेतावनी दी है, वहीं पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात का पूर्वानुमान जताया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 13 Jul 2018, 10:42 AM IST

जोधपुर. सूर्यनगरी सहित आसपास के इलाकों में बरसात का मौसम बनने लग गया है। गुरुवार को बिलाड़ा और भावी में बारिश हुई, लेकिन जोधपुर में अनुकूल परिस्थिति नहीं मिलने से बरसात सिस्टम दूर से ही निकल गया। शुक्रवार से शहर में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का मौसम बन रहा है जो अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में जहां भारी बारिश की चेतावनी दी है, वहीं पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात का पूर्वानुमान जताया है।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। हवा में करीब साठ फीसदी नमी के कारण सुबह से ही उमस का मौसम बना हुआ था। उमस के मारे शहरवासियों की हालत पस्त हो गई। बादलों की हल्की आवाजाही के साथ तेज धूप रही। दिन चढऩे के साथ गर्मी बढ़ती गई। लोग तेज धूप में परेशान हो गए। दोपहर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी ने रात को भी बेहाल किए रखा। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। बिलाड़ा, भावी और आसपास के गांवों में रात को राहत के छींटे गिरे।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून थार के ऊपर सक्रिय हो गया है और बरसाती सिस्टम आसपास ही है। ऐसे में अब बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। उधर बाड़मेर और जैसलमेर में भी गुरुवार को भयंकर तपिश रही। जैसलमेर में रात का तापमान 27.4 और दिन का 40.4 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में न्यूनमम तापमान 27.2 और अधिकतम 40.4 डिग्री रहा।