27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur: दिव्या गौड़ की देश भर में 9 वीं रैंक
Play video

Jodhpur: दिव्या गौड़ की देश भर में 9 वीं रैंक

- कम्पनी सचिव फाउण्डेशन का परीक्षा परिणाम घोषित- जोधपुर से 5 विद्यार्थी वरियता सूची में
Google source verification

जोधपुर. भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने बुधवार को कम्पनी सचिव फाउण्डेशन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जोधपुर का परीक्षा परिणाम 63 प्रतिशत रहा। इस बार जोधपुर से 5 छात्र-छात्राओं ने पूरे देश में वरियता सूची में स्थान हासिल किया। दिव्या गौड़ ने 9 वीं रैंक प्राप्त की। नेहा गुप्ता ने 17 वीं, वैभव चतुर्वेदी ने 18 वीं, मोहम्मद अखतरराजा मोगी ने 21 वीं और आंचल रामदेव ने 25 वीं रैंक हासिल की। जोधपुर से सीएस फाउण्डेशन में 176 परीक्षार्थी बैठे। इसमें से 111 पास हुए। पाली से परीक्षा में शामिल हुए 24 में से 15 छात्र उत्तीर्ण हुए। आईसीएसआई देशभर में 25 मैरिट लिस्ट जारी करती है। वरियता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का बुधवार शाम को आईसीएसआई के स्थानीय कार्यालय में सम्मान किया गया। आईसीएसआई जोधपुर चेप्टर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार रॉय ने छात्र छात्राओं का माला पहनाकर स्वागत किया।