8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
दिन में खिलाई मिठाई व फल और आधी रात में काट दिया जान से प्यारी मासूम का गला, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो
Play video

दिन में खिलाई मिठाई व फल और आधी रात में काट दिया जान से प्यारी मासूम का गला, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

अंधविश्वासी पिता ने ननिहाल से बुलाकर कर दी बेटी की हत्या

Google source verification

जोधपुर. जिले के पीपाड़ शहर के सिलावटों के मोहल्ले में गुरुवार रात अपने परिजनों के साथ छत पर सो रही चार वर्षीय बालिका का गला रेंतकर हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि बालिका की हत्या के मामले में बालिका के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो बालिका के पिता नवाब अली कुरैशी ने बालिका की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। अंधविश्वासी पिता नवाब अली कुरैशी ने पुलिस को बताया कि ‘मैं नमाजी हूं और मेरी बच्ची रिजवाना से जान से ज्यादा प्यार करता हूं। रिजवाना कई दिनों से ननिहाल में रह रही थी। ननिहाल से बुलाकर उसे बाजार ले गया। मिठाई व फल खिलाए। रमाजान के माह में अल्लाह को खुश करने के लिए कुर्बानी देनी की बात कहीं, और बताया कि चार वर्षीय पुत्री रिजवाना का गला काट दिया। इस पर पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया। इससे पहले बालिका की हत्या से ध्यान हटाने के लिए बिल्ली खाने की बात की अफवाह फैला कर दफनाने का प्रयास भी किया।

 

 

यह है मामला

गुरुवार रात्रि नवाब अली कुरैशी अपनी पत्नी व दो पुत्रियों के साथ घर की छत पर सोया था। रात्रि करीब तीन बजे उसकी पत्नी शबाना की आंख खुली तो बड़ी पुत्री रिजवाना पास में नहीं मिली। उसने इधर-उधर देखा तो छत पर ही खून से सनी पुत्री पर नजर पड़ी। उसने तत्काल अपने पति नवाब अली को जगाया तथा रात्रि को ही सरकारी अस्पताल ले कर गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र खदाव दल बल सहित अस्पताल पहुंचे। तब तक चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया था। मृतका की मां की रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तथा अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारी पहुंचे घर में परिजनों के साथ सो रही बालिका की गला रेंतकर हत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजन दुष्यंत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खींवसिंह भाटी जोधपुर से और पुलिस उपाधीक्षक सेठाराम बंजारा बिलाड़ा से पीपाड़ सिटी के सिलावटों के मोहल्ले में नवाब अली कुरैशी के घर पहुंचे और परिजनों से घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ किसी बाहरी व्यक्ति के घर में घुसने की संभावनाओं की समीक्षा की।