वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. देश के उत्तरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। इससे रेल और सडक़ यातायात प्रभावित हुआ।
वातावरण में नमी अधिक होने और हवा बहने से सर्दी चमक उठी। प्रदेश के अधिकांश शहरों व कस्बों में इस सीजन की सर्वाधिक ठंडी रात रही। जैसलमेर में रात का तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा मैदानी इलाका बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में धीरे-धीरे कमी आने से सर्दी तेज पड़ेगी। उत्तरी इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।
जोधपुर का अनूठा रेस्त्रां, इस कैफे कम आर्ट गैलरी में पसंद आने पर खरीद सकते हैं मनचाहा सामान
सूर्य नगरी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह सर्दी होने की वजह से सभी लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। धुंध का असर देर सुबह तक बना रहा, जिसके कारण धूप फीकी रही।