31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
पुलिस विश्वविद्यालय में डेंगू मच्छरों के खिलाफ अभियान
Play video

पुलिस विश्वविद्यालय में डेंगू मच्छरों के खिलाफ अभियान

jodhpur news police university news विवि के आधा दर्जन से अधिक छात्रों को डेंगू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 28 Nov 2019, 12:48 PM IST


जोधपुर. दईजर स्थित सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के छात्रावास में आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को डेंगू होने के बाद गुरुवार को विवि प्रशासन ने मच्छरों के विरुद्ध अभियान चलाया। इधर-उधर बिखरे कूड़ा करकट को जलाया गया। वहीं सुबह-सुबह फोगिंग करवाकर मच्छरों को मारा गया। विवि प्रशासन का कहना है कि मच्छरों की और अधिक शिकायतें मिलती है तो फिर से फोगिंग की जाएगी।

पुलिस विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाले 6 छात्र-छात्राएं अब तक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। विवि परिसर में चारों तरफ पसरी गंदगी और झाडिय़ों के कारण एडिज मच्छरों की भरमार हो गई थी। इस संबंध में राजस्थान पत्रिका ने गुरुवार के अपने अंक में ‘पुलिस विवि में भी डेंगू का कहर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर विवि प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया था। इसके बाद सुबह 10 बजे ही विवि ने फोगिंग शुरू कर दी। फोगिंग के बाद मच्छरों से कुछ राहत मिली। गौरतलब है कि पुलिस विवि में छात्रावास परिसर के आसपास झाडिय़ां अधिक होने और गंदगी फैले रहने के कारण पूरे परिसर में मच्छर ही मच्छर हो रखे हैं। परिसर की दीवार के सहारे कचरे के ढेर होने से कक्षाओं व विभाग के बाहर एडिज मच्छर भनभनाते हुए नजर आते हैं। ये मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमित है, जिसके कारण विवि के विद्यार्थियों के अलावा कर्मचारी भी बीमार पड़ रहे हैं।