8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur Cylinder Blast: चार और जनों की मौत, अब तक कुल 12 ने जान गंवाई
Play video

Jodhpur Cylinder Blast: चार और जनों की मौत, अब तक कुल 12 ने जान गंवाई

- शादी समारोह में आग के बाद गैस सिलेंडर फटने का मामला- 15 जनों की हालत अभी भी गंभीर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 10 Dec 2022, 4:56 PM IST

Jodhpur Cylinder Blast: जोधपुर जिले के शेरगढ़ थानान्तर्गत भुंगरा गांव में शादी समारोह के दौरान गैस लीकेज के बाद आग लगने व गैस के दो सिलेण्डर फटने से गंभीर घायल चार और लोगों की शनिवार को महात्मा गांधी अस्पताल में मृत्यु हो गई। इसी के साथ हादसे में अब तक 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 15 जनें अभी भी गंभीर बताए जाते हैं।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में गंभीर घायल भुंगरा गांव निवासी सुआदेवी (60) पत्नी हमीरसिंह, पूनम (11) पुत्री बाबूसिंह, सज्जन कंवर (10) पुत्री उत्तमसिंहऔर जैसलमेर में सांकड़ा थानान्तर्गत चोख गांव निवासी सुरेन्द्रसिंह उर्फ सुरेश 30 पुत्र डूंगरसिंह की मृत्यु हुई है। जबकि चन्द्रा कंवर, धापू कंवर, कंवरू कंवर, धापू कंवर, कंवराजसिंह व प्रकाश कंवर की शुक्रवार को और दुल्हे सुरेन्द्रसिंह के भतीजे रतनसिंह व भतीजी खुशबू कंवर की गुरुवार को ही मौत हो गई थी।

42 अभी भी भर्ती, 15 की हालत गंभीर
हादसे में कुल 61 जनें झुलस गए थे। 54 जनों को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया था। दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो चुकी थी। जबकि छह जनों की शुक्रवार और चार जनों की शनिवार को मृत्यु हो गई। 42 अभी भी भर्ती हैं। इनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जाती है।