12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
हरियाली से हवा को मिलेगा सांसों तक पहुंचने का रास्ता
Play video

हरियाली से हवा को मिलेगा सांसों तक पहुंचने का रास्ता

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान से प्रेरित हो कर पौधे रोपने का सिलसिला कायम है। जोधपुर शहर में रविवार को पौधे रोपे गए।  

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Jul 29, 2018

 

जोधपुर

हमने जंगल काट कर बनाए कुर्सी मेज, अब जा कर किस से कहें धूप है कितनी तेज। शहर हो या गांव अथवा कोई और हो ठांव, ताजा हवा और छांव की खातिर लोगों को लोगों को पौधे रोपने का महत्व पता चलने लगा है। राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान से प्रेरित हो कर जोधपुर शहर और गांवों में पौधे रोपने का सिलसिला कायम है। जोधपुर शहर में रविवार को खुशगवार फिजा में पौधे रोपे गए।

जूना खेड़ापति मंदिर और कीर्तिनगर में पौधरोपण
शहर के जूना खेड़ापति मंदिर और कीर्तिनगर में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कीर्तिनगर विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जेडीए अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़ ने सघन पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जूना खेड़ापति में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व पार्षद कमलेश पुरोहित ने पौधे रोपने का महत्व बताया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पौधों को नियमित रूप से पानी पिलाने और रखरखाव करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

पुलिस थाना में हरयाळो राजस्थान

इसी तरह जोधपुर के लोहावट में राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान में रविवार को लोहावट पुलिस थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी सहित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में थाना अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति व पर्यावरण के संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस अवसर पर लोहावट भाजपा मंडल अध्यक्ष शांतिलाल शर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रप्रकाश राठी सहित कई गणमान्य नागरिक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।