10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
हज यात्रा 2018 : अल्लाह के घर में करेंगे भारत में अमन की दुआ
Play video

हज यात्रा 2018 : अल्लाह के घर में करेंगे भारत में अमन की दुआ

जोधपुर.हज यात्रियों का कहना है कि वे वो अल्लाह के पहले घर जा कर अपने मुल्क हिंदुस्तान में अमन और चैन के लिए दुआ करेंगे। सऊदी अरब स्थित तीर्थ स्थल मक्का और मदीना के दीदार के लिए हज यात्रियों में अपार उत्साह है। जिन लोगों का हज के लिए नंबर आ गया है, वे बहुत खुश हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

MI Zahir

•

Updated: 31 Jul 2018, 6:18 PM IST

जोधपुर.हज यात्रियों का कहना है कि वे वो अल्लाह के पहले घर जा कर अपने मुल्क हिंदुस्तान में अमन और चैन के लिए दुआ करेंगे। सऊदी अरब स्थित तीर्थ स्थल मक्का और मदीना के दीदार के लिए हज यात्रियों में अपार उत्साह है। जिन लोगों का हज के लिए नंबर आ गया है, वे बहुत खुश हैं। हज यात्री इस सफर के लिए जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं। उनके चेहरों पर हज पर जाने की खुशी साफ तौर पर नजर आ रही है। भारत से इस बार एक लाख सत्तर हजार, राजस्थान से पांच हजार सात सौ और मारवाड़ से ९५० लोग हज पर जा रहे हैं। इनमें जोधपुर के ३५० हज यात्री शामिल हैं। इस बार हिजरी सन के जिल्हज महीने की ९ तारीख को हज होगा। वहीं इस महीने की १० तारीख को ईदुल जुहा मनाई जाएगी। हज यात्री चालीस दिन तक अरब में ही रह कर इबादत करेंगे और बाद में वहीं ईद मनाएंगे।

आलिमों के अनुसार इस्लाम में फर्ज इबादतों में से हज एक फर्ज है। हज उस नमाजी परहेजगार पर फर्ज है जो सेहतमंद हो और जो अपने खर्च पर हज कर सकता हो। कर्ज ले कर हज नहीं किया जा सकता।

हज गाइड उपलब्ध करवाई
केंद्रीय हज कमेटी और राजस्थान हज कमेटी के साथ-साथ जोधपुर में मारवाड़ हज वेलफेयर सोसाइटी हज यात्रियों को हज पर जाने के सम्बंध में ध्यान रखने वाली जरूरी बातें बता रही है। हज यात्रियों को सरकार की ओर से अधिकृत हज गाइड उपलब्ध करवाई गई है। हज यात्रियों का टीकाकरण किया जा रहा है। सोसाइटी हज यात्रियों के लिए पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन दे चुकी है। ध्यान रहे कि दिल्ली, लखनऊ ,मुंबई,गोआ चैन्नई से भारत की उड़ानें १४ जुलाई से शुरू हो चुकी हैं और अब तक ५९ हजार यात्री पहुंच चुके र्हैें। ये सब सीधे मक्का पहुंचे हैं। देश में ३० एम्बार्केशन पॉइंट हैं, जहां से हज यात्री हज पर जाते हैं। राजस्थान की हज उड़ानें एक अगस्त से १६ अगस्त तक जयपुर से जद्दाह के लिए रवाना होंगी।

मीना में बिस्तर मुहैया करवाया जाएगा

मारवाड़ हज वेलफेयर सोसाइटी के निदेशक हाजी इकरामुद्दीन ने बताया कि अल्लाह के घर पर मुल्क में खुशहाली और चैन हर हाजी की पहली दुआ होगी। हाजियों को इस बार मीना में बिस्तर मुहैया करवाया जाएगा। उन्हें तकिया और कम्बल भी वहीं मिलेगा। कुछ बरसों पहले हज के दौरान मीना में भगदड़ और आग लगने के हादसों के बाद सऊदी अरब सरकार ने वहां खाना पकाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए भारत सरकार ने मोअल्लिमों को पाबंद किया है कि हज के दो दिन हाजियों को खाना उपलब्ध करवाएंगे।

ब्रेसलेट में लगे जीपीएस सिस्टम से लोकेशन ट्रेस हो जाएगी
उन्होंने बताया कि इस बार भारत सरकार की ओर से सभी हज यात्रियों को इम्बार्ड ब्रेसलेट दिया जा रहा है। जिसमें जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। हज यात्रा पर पूरी दुनिया से ४० से ५० हजार हज यात्री हज करने के लिए जाते हैं और वहां सारी जगहें एक जैसी नजर आती हैं। यह व्यवस्था इसलिए की गई है कि कोई हज यात्री गुम न हो जाए। ब्रेसलेट में लगे जीपीएस सिस्टम से लोकेशन ट्रेस हो जाएगी।

हज यात्रियों की दो श्रेणियां

मारवाड़ हज वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव हाजी अब्दुल जब्बार ने बताया कि हज यात्रियों की दो श्रेणियां हैं।
ग्रीन कैटेगिरी के हज यात्रियों का ३ लाख ७४ हजार रुपए खर्च आ रहा है और अजीजिया कैटेगिरी के हज यात्रियों के

इससे ३० हजार रुपए कम लग रहे हैं।

 

 

Haj news , , Haj news in Hindi, Haj pilgrims , haj pilgimage , haj yatra, Haj Committee ,NRI news in hindi, rajasthan news. rajasthan patrika news , jodhpur news in hindi

 

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़