10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जेडीए के आदेशों की पालना नहीं करना पड़ा भारी, अधिकारियों ने तीसरी मंजिल पर किया ऐसा
Play video

जेडीए के आदेशों की पालना नहीं करना पड़ा भारी, अधिकारियों ने तीसरी मंजिल पर किया ऐसा

दो बार काम रुकवाया फिर अवैध निर्माण जारी, जेडीए ने सीज की तीसरी मंजिल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 19 Jun 2018, 3:44 PM IST

– बनाड़ रोड प्रभात नगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में कार्रवाई

 

जोधपुर. शहर के बनाड़ रोड प्रभात नगर क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में अवैध निर्माण कार्य कई बार रुकवाने के बाद भी जब निर्माण जारी रहा तो सोमवार को जोधपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने इमारत की तीसरी मंजिल ही सीज कर दी। साथ ही बनाड़ रोड पर चार दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण भी हटाया गया।

जेडीए उपायुक्त श्रवणसिंह राजावत के निर्देश पर प्रवर्तन निरीक्षक संतोष पंवार मय टीम प्रभात नगर पहुंचे। जिस भवन को पूर्व में दो बार अवैध निर्माण नहीं करने का नोटिस जारी हो रखा है। कई बार कार्य रुकवा कर यहां से उपकरण वह सामान भी जब्त किया गया था, लेकिन इसके बावजदू अवैध निर्माण जारी रहा। इस पर सोमवार को टीम ने इमारत की तीसरी मंजिल को सीज कर दिया। इस भवन के निर्माण की दो मंजिला तक की अनुमति ही दी गई थी, लेकिन निर्माणकर्ता इसको तीन मंजिल से भी अधिक बना रहा था।


एक मंजिल पर तीन फ्लैट

इस इमारत में रहवासीय फ्लैट का निर्माण किया जा रहा था। प्रत्येक मंजिल पर तीन फ्लैट बने हैं। तीसरी मंजिल जिसे सीज किया गया है, यहां भी तीन फ्लैट बने हुए हैं।

दुकानों का अवैध निर्माण भी हटाया

इसके अलावा टीम ने बनाड़ गांव, नान्दड़ी में दो दुकानों का अवैध निर्माण भी रुकवाया। साथ ही मुख्य बनाड़ रोड पर दुकानों के बाहर सामान रख किया गया अतिक्रमण भी हटवाया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़