10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
मांगों पर अड़े जेएनवीयू के कर्मचारी, कार्यालय के बाहर कर रहे विरोध प्रदर्शन
Play video

मांगों पर अड़े जेएनवीयू के कर्मचारी, कार्यालय के बाहर कर रहे विरोध प्रदर्शन

सातवां वेतन आयोग देने की मांग कर रहे जेएनवीयू कर्मचारियों का सोमवार को लगातार पांचवे दिन धरने पर बैठे रहे।
Google source verification

जोधपुर. सातवां वेतन आयोग देने की मांग कर रहे जेएनवीयू कर्मचारियों का सोमवार को लगातार पांचवे दिन धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने कुलपति के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएनवीयू कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह चारण और सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष किशनसिंह गुर्जर ने बताया कि कर्मचारियों को दस माह से सातवां वेतन आयोग नहीं मिला। जबकि राज्य के अन्य विभागों के कर्मचारी इसका लाभ उठा रहे हैं। बीते शनिवार को कर्मचारियों ने कुलपति का पुतला फूंक कर रोष जाहिर किया था। इसपर कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा ने रजिस्ट्रार दशरथ सोलंकी को धरना स्थल पर भेज जल्द वेतन आयोग दिलाने का आश्वासन दिया था।