
जोधपुर. जोधपुर आईनिफ्ड ने एनवायरमेंट की फ्रिक करते हुए वैकेशंस से पहले वीकएंड पर ईको फ्रेंडली दिवाली मनाई गई। इस मौके पर किड्स और यूथ में अपार जोश, उमंग और उत्साह नजर आया। जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे- वैसे हर तरफ खुशी और उल्लास नजर आ रहा है। सभी संस्थानों में बच्चों के चेहरो पर छुट्टियों का उत्साह दिखाई दे रहा है। जोधपुर के फै शन और इंटीरियर संस्थान आईनिफ्ड में वीकएंड पर छुट्टियों से पहले इको फ्रेंडली दिवाली मनाई गई। पारंपरिक पोशाक पहन कर आए बच्चों के लिए बहुत सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें टी-शर्ट मेकिंग, दीया मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और दिवाली की रौनक उनके चेहरों पर नजर आ रही थीं। बच्चों से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दिवाली मनाने के बारे में भी चर्चा की गई। साथ ही उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास कराया गया।
-प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित :
रंगोली के विजेता
समूह 1 : मुदित भंसाली, विन्नी माहेश्वरी, अरमान भती, गुंजन पगारिया, शिवानी चाजजर, पायल जैन
समूह 2 : दिव्यानी मालवीय, पूजा गांधी, नितिशा रांकावत
समूह 3 : वैशाली जैन
-दीया बनाने की प्रतियोगिता के विजेता
अन्नपूर्णा गेहलोत, प्रथम सिंघल, भानुप्रिया राजावत
-टी शर्ट बनाने के काम्पिटिशन के विजेता
निश्चला पुरोहित