10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
डाकघर में जबरदस्ती खुलवाए जा रहे बचते खाते
Play video

डाकघर में जबरदस्ती खुलवाए जा रहे बचते खाते

- एक महीने से चेक आंशिक तौर पर बंद, योजनाएं मैच्योर होने पर खाते में भुगतान पर जोर दे रहे अधिकारी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 9 May 2018, 10:39 PM IST

जोधपुर . जोधपुर डाक मण्डल के अधिकांश डाकघरों में ग्राहकों से जबरदस्ती बचते खाते खुलवाए जा रहे हैं। एक महीने से डाकघर की विभिन्न जमा योजनाओं के परिपक्व होने पर चेक से भुगतान आंशिक तौर पर बंद कर ग्राहकों से बचत खाता खुलवाकर मैच्योरिटी राशि खाते में जमा करवाई जा रही है। ग्राहकों का कहना है कि वे डाकघर में खाता नहीं खुलाना चाहते। उनका बैंकों में पहले से ही खाता है और वे अपनी मैच्योरिटी राशि बैंक में जमा करवाना चाहते हैं। रकम बड़ी होने से उन्हें कैश में भुगतान नहीं चाहिए। महीने भर से चल रही कशमकश के बाद अब ग्राहकों के साथ एजेंट्स का सब्र जवाब देने लगा है। इसे लेकर डाक विभाग अभिकत्र्ता संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

क्या है मामला

जोधपुर के डाकघरों में १७ अप्रेल को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर (सीएसई) लागू किया गया। इस नए सॉफ्टवेयर के जरिए डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री बुकिंग, वितरण, बचत व बीमा सम्बन्धी समस्त कार्य एक ही प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गए। यह सॉफ्टवेयर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने तैयार किया है। सॉफ्टवेयर सीखने में दिक्कत आने व तकनीकी खामी से शुरुआत के एक सप्ताह तक छोटे डाकघरों में रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट जैसे आवश्यक कार्य बंद रहे। सीएसई में एक चेक क्लियर होने में २० से २५ मिनट लग रहे हैं। एेसे में अधिकारियों ने ग्राहकों को चेक से भुगतान ही बंद कर दिया। जोधपुर डाकघर के पास इस समस्या का फिलहाल कोई समाधान नहीं है। विभाग ने अपनी समस्या से टाटा कम्पनी को अवगत कराया है।

 

कुछ तकनीकी खामी है

कोर सिस्टम इंटीग्रेटर में कुछ खामी आ रही है। हमनें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को अवगत करा दिया है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। वैसे हम चेक भी दे रहे हैं।
ओपी सोढिया, उप अधीक्षक, जोधपुर डाक मण्डल

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़