11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
नहीं पिघल रही संवेदनाएं , नौनिहाल भी लगे कतार में
Play video

नहीं पिघल रही संवेदनाएं , नौनिहाल भी लगे कतार में

कतार का दर्द... शिशु रोग ओपीडी की कतार में परेशान हो रहे नौनिहाल
Google source verification

जोधपुर.

संभाग के सबसे बड़े राजकीय मथुरादास माथुर अस्पताल में कतार का दर्द दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन अस्पताल प्रशासन की संवेदनाएं नहीं पिघल रही। यही वजह है कि ओपीडी के रजिस्ट्रेशन से लेेकर चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने के काउंटर तक कतार ही कतार दिखाई दे रही है। मरीज और मरीजों के परिजनों की पीड़ा सामने दिखाई देने के बावजूद अस्पताल प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।


शिशु रोग की ओपीडी के बाहर मंगलवार को लम्बी कतार लगी थी। गोद में छोटे-छोटे बच्चे लिए महिला-पुरुष कतार में खड़े थे। किसी न किसी बीमारी से पीडि़त कुछ बच्चे रो भी रहे थे। महिलाएं बच्चों को गोद में ही दुलार कर चुप कराने का प्रयास कर रही थी। कुछ बच्चे कतार के पास ही खेल रहे थे। बच्चों को संक्रमित होने का खतरा रहता है, लेकिन उनके परिजन इस बात से बेपरवाह थे। कतार में खड़े महिला-पुरुषों का कहना रहा कि एक से दो घंटे से अधिक समय से कतार में लगे हैं, लेकिन नम्बर नहीं आ रहा। इनका कहना था कि ओपीडी में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही महिला-पुरुषों की कतार अलग लगाई जाए, ताकि बच्चों को परेशान नहीं होना पड़े।